May 21, 2026
2023-specils0

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2025। हाइवे पर स्थित जैतासर स्टैंड के नजदीक एक ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक बिग्गाबास निवासी 21 वर्षीय अमन खां पुत्र साजिद खान पुलिस को रिपोर्ट देते हुए ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही व तेज गति से ट्रक चलाकर 6 अक्टूबर रात करीब पौने दस बजे उसकी कार को पीछे से टक्कर मार देने का मामला दर्ज करवाया गया है। हैड कांस्टेबल संदीप कुमार इस मामले की जांच करेंगे।