






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2025। कई स्थानों पर जमीन धंसने की घटनाएं सुनने के बाद आज गांव देराजसर में ग्रामीण जमीन धंसने की आशंका से चिंतित हो गए है। क्षेत्र के गांव देराजसर में शनिवार को अचानक एक चलते रास्ते पर बनी ब्लॉक सड़क धंस गई। जिससे बीच सड़क पर गड्ढा बन गया। इसी गली में रहने वाले ग्रामीण जमीन धंसने की आशंकाओं से सहम गए है। ग्रामीण हडमानाराम भादू ने बताया कि गांव के प्रभुदयाल सारस्वा के घर के पास से होकर गुजर इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों दुपहिया, तिपहिया व अन्य वाहन गुजरते रहते हैं। शनिवार सुबह यहां अचानक ब्लाक रोड़ पर अचानक दरार आ गई और कुछ ही देर ब्लाक रोड़ के धंस जाने से ग्रामीण सहम गए हैं। दिनभर से ग्रामीण यहीं पर खड़े होकर यहां से गुजरने वाले वाहनों को सचेत कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से ही इस गड्ढे की जानकारी ग्राम पंचायत प्रशासन को दे दी गई थी, लेकिन शाम तक इस गढ्ढे को देखने तक पंचायत प्रशासन का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। देराजसर ग्राम पंचायत प्रशासक गोमंदराम मेघवाल ने बताया कि इस संबंध में ग्रामीणों से जानकारी मिली थी। लेकिन बाहर होने के कारण मौके पर नहीं जा पाया। संभवतः सीवरेज लाईन में कहीं लीकेज होने के कारण रेत खिसकने से ब्लाक सड़क धसक गई होगी। रविवार सुबह समाधान करवा दिया जाएगा।




