






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2025। सेवा शिविरों के आयोजन महज खाना पूर्ति नहीं होकर धरातल पर आमजन के काम हो सके, तो ग्रामीणों को राहत मिल सकें। ये बात आज गांव सोनियासर मिठिया के ग्रामीणों ने कही। आज सोनियासर में सेवा शिविर का आयोजन हुआ जिसमें सरपंच प्रशासक सहित ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं लिखित में देते हुए प्रभारी से समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने ग्रामीणों की गिरदावरी किए जाने पर असंतोष जताया व नायब तहसीलदार सरजीत कुमार धायल को मौका मुआयना भी करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी द्वारा की गई गिरदावरियों की जांच करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने धायल को शिकायत पत्र देते हुए बिना निरीक्षण करते हुए गिरदावरी करने, अलग फसल लिखने, बारानी को सिचिंत बताने, गिरदावरी की पुन: जांच करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का हर एक ग्रामीण परेशान है और मुआवजे से वंचित है। धायल ने उन्हें शीघ्र उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त सोनियासर से नौसरिया फांटा तक सड़क बनाने की मांग करते हुए बताया कि वर्तमान समय में इस सड़क आवागमन के लिए पूरी तरह से बाधित हो रहा है। शिविर में ग्रामीणों ने गांव में ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेद औषधालय खुलवा कर राहत देने की मांग प्रशासन से की। वहीं शिविर में एक परेशान परिवार का लंबित खाता विभाजन भी मौके पर ही धायल द्वारा करवाया गया जिससे परिवार ने प्रशासन का आभार जताया। इस दौरान सरपंच प्रशासक नंदकिशोर बिहाणी सहित भंवरलाल जोशी पूनमचंद,दिनेश ज्याणी, मनोज जोशी, कन्हैया स्वामी, दिलीप सिंह, भंवरलाल, रामनिवास, श्रवणकुमार, बजरंग स्वामी, मंगेजसिंह, धर्माराम ज्याणी, रेखाराम, लिछमणराम, सोहनराम मूंड, हीरालाल सारण, विकास सहित अनेक ग्रामीणों ने पत्र सौंपे।





