May 21, 2026
IMG-20251013-WA0008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2025। देर रात कालू रोड पर एक कार गाय से टकरा गई और कार क्षतिग्रस्त होने के साथ कार सवार एक जना घायल हो गया। घायल को उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया। कार सवार दो जने चोटिल हो गए जिन्हें यहां उपचार दिया गया। कार सवार महाजन से राजलदेसर लौट रहें थे। दुर्घटना के बाद डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और कार सवारों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में स्टाफ ने राजलदेसर निवासी 27 वर्षीय भरत पुत्र चंपालाल पारीक को बीकानेर रेफर कर दिया।