






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2025। एक 7 वर्षीय बालक श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पर उतरा और मार्ग भटकने से लापता हो गया है। करीब चार घंटों से परिजन व पुलिस बालक की तलाश में जुटे है। परेशान पिता ने सभी पाठकों व जागरूक नागरिकों से मदद की अपील की है। कांस्टेबल पुनीत ने बताया कि आज सुबह क्षेत्र के गांव मिंगसरिया से एक 7 वर्षीय बालक प्रदीप पुत्र लिछमणसिंह श्रीडूंगरगढ़ अपने पापा के पास आने के लिए गांव से बस में बैठा। बालक घुमचक्कर पर उतर गया परंतु संभवत मार्ग भटक गया। बालक के कहीं नजर आने पर नागरिक कांस्टेबल पुनीत कुमार से 96675 96487 संपर्क कर तुरंत सूचना देकर परिजनों की मदद करें।





