






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2025। “टाटा की हैरियर गाड़ी है, हमेशा के लिए”- ऐसे ही उद्गार निकले क्षेत्र के वाहन जानकारों के मुंह से, जब उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ में टाटा की ऑल न्यू हैरियर ईवी के लॉन्चिंग के बाद गाड़ी को देखा। जबरदस्त मजबूती, बेहद आर्कषक लुक, शानदार पिकअप एवं 689 किलोमीटर प्रति चार्ज में सफर, साथ ही लेवल 2 के अडास लेवल, 7 एयर बैग, 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ मिल रही सड़क पर हैरियर, गाड़ी की सुरक्षा को देखकर क्षेत्र के वाहन-प्रेमियों में खासा क्रेज देखा जा रहा है। यह क्रेज बुधवार को टाटा मोर्टस के श्रीडूंगरगढ़ शो-रूम में बुधवार को हुए हैरियर लॉंचिंग एवं फर्स्ट डिलवरी समारोह में गाड़ी को अपनी आंखों के सामने देख कर और अधिक बढ़ गया है। इस मौके पर क्षेत्र के फाईनेंसकर्मी मौजूद रहे और सभी ने टाटा की गाडियों को सराहते हुए श्रीडूंगरगढ़ में टाटा की सेवाएं उपलब्ध होने से क्षेत्र के ऑटोमोबाईल जगत में बेहतरीन शुरूआत होने की बात कही। कार्यक्रम में एसबीआई चेस्ट ब्रांच के मैनेजर गौतम कुमार, पीएनबी मुख्य शाखा मैनेजर विनोद कुमार मीणा, एसबीआई घूमचक्कर शाखा प्रबंधक दीपक कुमार, उपप्रबधंक पूनमचंद सहू, पीएनबी घूमचक्कर रोड़ शाखा प्रबंधक मानसिंह, बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबधंक प्रशांत कुमार, सहायक राहुल पंवार, राजस्थान ग्रामीण बैंक की मुख्य बाजार शाखा के प्रबधंक पुष्पेन्द्र कुमार, राजस्थान ग्रामीण बैंक पंचायत समिति शाखा से उपप्रबधंक संजय कुमार, ऐयू स्माल फाइनेंस बैंक से ब्रांच मैनेजर गोपीकिशन पारीक, अभिमन्यु पारीक, दिनेश स्वामी, रवि स्वामी, सुंदरम फाइनेस के ब्रांच हैड संदीप यादव, श्रीराम फाइनेंस से धर्मवीर सिंह राठौड़ आदि फाईनेंस कर्मी मौजूद रहें। सभी ने टाटा की स्थानीय सेवाओं को सराहते हुए टाटा के वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से सर्वाधिक भरोसेमंद बताया। इस दौरान क्षेत्र के प्रबुद्धजन भी मौजूद रहें। पहली डिलेवरी कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश स्वामी को दी गई है।
सीमित गाड़ियां, त्योहार के समय करवाएं बुकिंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस बार जीएसटी कम होने एवं त्योहारी सीजन में कम्पनी द्वारा भी विभिन्न स्कीमें देने के कारण पूरे देश में टाटा की गाडियों की आज तक ही सर्वाधिक बिक्री देखी जा रही है। सितम्बर माह में तो टाटा की नेक्सोन सर्वाधिक बिक्री वाली कार बनने का खिताब भी जीत चुकी है। वहीं अकेले श्रीडूंगरगढ़ में नवरात्रा से अभी तक 26 परिवारों ने टाटा की गाड़ी खरीद कर अपने परिवार का सदस्य बनाया है। साथ ही धनतेरस, रूपचौदस एवं दीपावली के पर्व पर उपलब्ध स्टॉक की गाडियां ही डिलीवरी हो सकेगी। श्रीडूंगरगढ़ टाटा शो-रूम में प्रबंधक गोविंद सारस्वत ने बताया की स्टॉक में सीमित गाडियां होने के कारण उपलब्ध गाडियां पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जा रही है। साथ ही क्षेत्रवासी त्योहार के पावन समय में मुहूर्त के अनुसार अपनी बुकिंग भी करवा सकते है एवं बुकिंग की गाडियां दीपावली बाद भी त्योहारी स्कीम में ही खरीद कर सकेंगे। देखें वीडियो:– https://www.facebook.com/share/v/1JBhTs4rXC/







