August 30, 2026
2023-specilssssssss

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2025। एक बार टंकी भरवाओ और महीने भर गाड़ी चलाओ, टंकी फुल फिर हो चाहे पंप की बत्ती गुल, कुछ इस तरह की बातें इन दिनों क्षेत्रवासियों में चल पड़ी है और कारण है बजाज की शानदार मोटरसाईकिलें, जो आज भी 60 से 100 किलोमीटर प्रतिलीटर का एवरेज दे रही है। विश्व के 72 से अधिक देशों में निर्यात होने वाली बजाज मोटरसाईकिलें भारत की स्वदेशी शान बन चुकी है एवं अपनी मजबूती, कच्चे रास्तों में भी जबरदस्त पकड़ के कारण क्षेत्रवासियों को खासी पसंद आ रही है। बजाज मोटरसाईकिलों के अधिकृत डीलर बालाजी मोटर्स के विक्रम स्वामी ने बताया कि इस वर्ष बजाज द्वारा आज तक की अधिकतम रिकार्ड बिक्री की गई है एवं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दुपहिया वाहन मार्केट में बजाज सबसे अधिक विश्वास एवं सर्विस सेवाओं के साथ खड़ा है। स्वामी ने क्षेत्र के ग्राहकों से मोटरसाईकिल खरीदने के बारे में विचार करने पर एक बार सेसोमूं स्कूल के पास नेशनल हाईवे पर स्थित बजाज मोटरसाईकिलों के शो-रूम आने का आग्रह किया है।
शानदार आफॅर, खरीददारी एवं बुकिंग के लिए उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालाजी मोटर्स द्वारा इस वर्ष त्योहारों की सीजन में महा-धमाका आफॅर निकाला गया है। जिसमें प्रत्येक मोटरसाईकिल खरीद के साथ निश्चित उपहार देने के साथ साथ 2 फ्रीज, 3 वाशिंग मशीन एवं 10 मिक्सर जीतने का मौका भी ग्राहकों को मिल रहा है। सभी वाहन खरीद पर लक्की ड्रा कूपन दिया जा रहा है एवं दीपावली के बाद लक्की ड्रा सामूहिक रूप से निकाला जाएगा और उपहार वितरण किए जाएंगे। बाईक के साथ ही बाईक की सुरक्षा के लिए सीट कवर, बाईक बॉडी कवर, साईड बैग, की-रिंग आदि उपहार में दिए जा रहे है। वही बाईक सवार की सुरक्षा के लिए स्टीलबर्ड या स्टेडस जैसी प्रसिद्ध कम्पनियों के मजबूत हेलमेट भी उपहार में दिया जा रहा है।
कम कागजी कार्रवाई, न्यूनतम ब्याज, 7777 के डाउनपेमेंट में घर ले जाएं अपनी मोटरसाइकिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालाजी मोटर्स द्वारा क्षेत्र के ग्राहकों को सुविधांए देने के लिए कम से कम कागजी कार्रवाई, न्यूनतम फाईल चार्ज, आसान किश्तों वाला लोन मात्र दस मिनिट में करवाया जा रहा है। ग्राहक को केवल अपना आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक खाते की डिटेल लेकर आनी है, और मात्र 7777 के डाउन पेमेंट पर प्लेटिना, 9999 के डाउन पेमेंट पर प्लसर अपने घर ले जानी है। बालाजी मोटर्स के विक्रम स्वामी ने बताया कि क्षेत्रवासियों को विश्वसनीय लोन भी कम से कम ब्याज दरों पर बजाज फाईनेंस कम्पनी द्वारा ही उपलब्ध करवाया जा रहा है।
प्लेटिना 100, 110, सीटी 110, प्लसर और फ्रीडम बनी क्षेत्रवासियों की पहली पसंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बजाज की मोटरसाईकिलों में सर्वाधिक लोकप्रियता प्लेटिना, सीटी 110 एवं प्लसर व फ्रीडम की है। प्लेटीना जहां 100 एवं 110 सीसी में किक स्टार्ट, सेल्फ स्टार्ट में उपलब्ध है वहीं सीटी 110 सामान ढोने के लिए पहली पंसद बन रही है। ये तीनों गाडियां ही 65 से 85 किलोमीटर प्रति लीटर के एवरेज देने एवं अपनी मजबूती के लिए प्रसिद्ध है। वहीं प्लसर 125 सीसी से लेकर 150, 160, 200 सीसी तक उपलब्ध है। अपने स्पोर्टी लूक, बेहद तेज पिकअप के लिए यह आम जन की रेसिंग बाईक का खिताब ले चुकी है। वहीं विश्व की पहली सीएनजी पर चलने वाली बाईक फ्रीडम 125 सीसी की ताकत के साथ प्रतिलीटर सीएनजी में 100 किलोमीटर चलने का शानदार एवरेज भी दे रही है।