May 21, 2026
2023-specilssssssssssss

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2025। पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बाद डीजे लगे वाहनों के खिलाफ पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाएगा। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि पुलिस दलों ने शुक्रवार को डीजे लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने दल के साथ रवाना होकर श्रीडूंगरगढ़ में एक डीजे लगे वाहन को जब्त कर थाने पहुंचाया और चालक के खिलाफ एमवी एक्ट में मामला दर्ज किया गया।