






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2025। नए दिन आज क्षेत्र के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। देर रात करीब 10 बजे सेसोमू स्कूल के सामने हाइवे पर एक बाइक स्लिप हो गई। बाइक सवार दो जने घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से एक युवक को घायलावस्था में बीकानेर रेफर कर दिया गया। पीबीएम बीकानेर से प्राप्त सूचना के अनुसार युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गांव के सरपंच को सूचना दे दी गई है और मानवीयता के नाते परिजनों को सूचना मिलने के बाद अगली खबर में मृतक व घायल की पूरी सूचना का प्रकाशन किया जाएगा।




