May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-18 at 15.59.00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2025। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शुक्रवार को दिनभर श्रीडूंगरगढ़ के दौरे पर रहें। विभिन्न आयोजनों के बाद वे देर शाम गांव जालबसर पहुंचे। यहां मंत्री मेघवाल व विधायक ताराचंद सारस्वत ने 2.50 करोड़ की लागत से निर्मित 33/11 केवी जीएसएस का लोकार्पण किया। मेघवाल ने कहा कि इससे गांव की बिजली संबंधी समस्याओं का निस्तारण होगा जिससे घरेलू व कृषि कनेक्शनों पर सप्लाई में राहत मिल सकेगी। मेघवाल ने केंद्र व राज्य की सरकार को विकास का पर्याय बताया। यहां उनके साथ विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, वरिष्ठ भाजपा नेता किसनाराम गोदारा, गुमानसिंह राजपुरोहित, हेमनाथ जाखड़, रामेश्वरलाल पारीक, राजेश सारस्वत, मांगीलाल गोदारा, राधेश्याम दर्जी, महेंद्रसिंह, रतनसिंह केऊ, महेश राजोतिया साथ रहें। सरपंच प्रतिनिधि बेगराज लूखा की अगुवाई में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। लूखा ने सभी का आभार जताया। लोकार्पण समारोह में सरपंच ओमप्रकाश लूखा, श्रवणकुमार सारस्वत, ऊमाराम लूखा, हेतराम लूखा, रणजीतसिंह, मालाराम शर्मा, कानसिंह, जगमालसिंह, राजूराम लूखा, चुन्नीलाल लूखा, पूर्व सरपंच दानाराम मेघवाल, रेवंतराम मेघवाल सहित अनेक मौजिज लोग व ग्रामीण शामिल रहें।
बीरमसर व उदरासर के ग्रामीणों ने की मंत्री से मांगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जालबसर के आयोजन में गांव उदरासर से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुमन स्वामी ने केंद्रीय मंत्री को गांव उदरासर, जालबसर, बीरमसर, आड़सर, धोलिया, लाधड़िया व सुरजनसर गांवो में असमय बरसात से बारानी खेतों में मूंग मोठ की फसल में खराबे की सूचना देते हुए नुकसान का आंकलन करने व किसानों को मुआवजा दिलवाने की मांग की। स्वामी ने उदरासर के वैद्य मघाराम राउमावि में 2 कमरे निर्माण करवाने की मांग भी की। गांव बीरमसर के ग्रामीण पहुंचे और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन देकर राउप्रावि में 3 जर्जरों कमरों का नवीनीकरण करवाने व नए कमरे बनवाने की मांग रखी।
132केवी जीएसएस का भूमि पूजन, दो साल में होगा काम पूरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात केंद्रीय मंत्री अजुर्नराम मेघवाल व विधायक ताराचंद सारस्वत सहित भाजपा नेता गांव गुसाईंसर बड़ा पहुंचे और यहां में 4852 करोड़ की लागत के कार्यों का समर्पण किया गया। यहां 132केवी जीएसएस का भूमि साथ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। मेघवाल ने कहा कि इस 132केवी जीएसएस का कार्य दो साल में पूरा कर लिया जाएगा। वहीं इससे गुसाईंसर बड़ा सहित गांव लोढेरा, माणकरासर, बींझासर व डेलवा गांवो को लाभ मिलेगा। यहां सरपंच सत्यनारायण सारस्वत की अगुवाई में सभी नेताओं का अभिनंदन किया गया। यहां सांसद व विधायक सहित विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई, राजेश सारस्वत, रामेश्वर पारीक, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, बापेऊ सरपंच ज्ञानाराम ज्याणी, सरपंच एसोशिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण जाखड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि समारोह में मौजूद रहें। समारोह में गांव के ताराचंद सारस्वत, अंतूराम सारस्वत, आसूराम गोदारा, मदनलाल सारस्वत, सुगनाराम मेघवाल, जुगलाराम नायक, खुमाराम नायक, खेमाराम सारण, कन्हैयालाल कस्वां, शिवभगवान गोदारा, नेमीचंद, टालीराम सारस्वत सहित अनेक मौजिज लोग मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जालबसर में किया 33केवी जीएसएस का लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर के दुलदास स्वामी व बीरमसर के लालचंद गोयल ग्रामीणों की ओर से दिए केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन, सुथार ने दिया संबोधन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा में मंचासीन अतिथियों का ग्रामीणों ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा में देर रात आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मौजिज ग्रामीण।