May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसम्बर 2020। उज्ज्वला योजना के बाद गांवों में गैस कनेक्शनों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है और साथ में ही गैस सिलेण्डरों का सही ढंग से उपयोग नहीं करने के कारण हादसों की संख्या भी बढ़ी है। ऐसे में गैस सिलेण्डर से होने वाले हादसों से बचाने के प्रयास के तहत रविवार को गांव सुरजनसर में मरूधर इंडेन गैस एंजेसी उदरासर द्वारा महिलाओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें गैस एंजेसी के धूड़ाराम गोदारा ने महिलाओं को गैस सुरक्षा एवं संरक्षण के बारे में बताते हुए गैस सिलेंडर को सीधा रखनें, गैस सिलेंडर के कमरे में अन्य कोई ज्वलनशील पदार्थ ना रखने, लकड़ी का चूल्हा नहीं जलाने, गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने पर रेग्युलेटर को बंद कर खिड़कियां खोलने और बिजली के बटनों को भी नहीं छेड़ने की बात कही। एंजेसी के जगदीश प्रसाद ने गैस रिसाव होने पर तुरंत प्रभाव से मरुधर इंडेन गैस ऑफिस में 7877392646 नम्बरों पर जानकारी देने को कहा। इस दौरान पूर्व सरपंच तुलसीराम सारस्वत, टीकूराम डूडी, जुहाराराम डूडी, चूनाराम डूडी, बलवान स्वामी, ओमप्रकाश शर्मा, राजेश गोदारा, एएनएम कविता चौधरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सावित्री शर्मा, विमला देवी शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही एवं गैस सिलेण्डर के व्यवहारिक उपयोग का प्रशिक्षण लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में गैस सिलेंडर से बचने का प्रशिक्षण महिलाओं को दिया गया