






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2025। दीपावली की पड़ोस में ही रहने वाले कुछ युवकों ने मामा भुआ के तीन लड़कों के साथ मारपीट कर एक का सिर फोड़ दिया। घायल ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस से की है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिग्गाबास निवासी भवानीशंकर पुत्र शोभाचंद मेघवाल ने मामला दर्ज करवाते हुए पड़ोस में ही रहने वाले सत्यनारायण पुत्र भागीरथ, तीन भाई विक्रम, मुकेश व सुभाष पुत्र सीताराम, चेतन पुत्र हड़मान, मुन्नाराम व रामलाल पुत्र गंगाराम, मुन्नाराम के बेटे बाबूलाल व परमेश्वर, रामलाल का बेटा सुनील मेघवाल के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि दीपावली को मंगलवार रात 10 बजे वह अपने मामा के लड़कों के साथ पटाखे फोड़ कर अपने घर में खाना खाने चले गए। फिर रात को 12 बजे से वह मामा के लड़कों के साथ अपने घर के बाहर चौकी पर बैठे थे। तभी आरोपी हाथों में लाठियां व सरिए लेकर आए और परिवादी को गंदी गालियां देते हुए घेर लिया। उसके साथ मारपीट करते हुए सिर फोड़ दिया और वह नीचे गिर गया तो थाप मुक्कों, लातों से मारपीट की, उसके मामा के लड़कें शिव, महेंद्र पुत्र बनवारीलल ने उसे छुड़वाने का प्रयास किया आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। उसके मामा मौके पर आए तो आरापियों ने जान से मारने की धमकियां देते हुए चले गए। इस मामले की जांच हैड कांस्टेबल देवाराम करेंगे।




