






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2025। क्षेत्र में अंधाधूंध हरे वृक्षों की कटाई की जा रही है। वन विभाग श्रीडूंगरगढ़ की टीम ने सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह की अगुवाई में गुरूवार को अवैध रूप से संचालित दो आरा मशीनों को गुरूवार को सीज किया व दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की। सत्यपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग को पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में कुछ स्थानों पर अवैध रूप से आरा मशीनों के संचालन की सूचना मिल रही थी। विभाग की टीम ने एक योजनाबद्ध ढंग से आज माताजी मोड़ नौसरिया में दबिश दी। इस दौरान, कानाराम पुत्र शेराराम एवं सुरेंद्र पुत्र बिंझाराम के घरों पर अवैध रूप से चल रही दो आरा मशीनों को सीज़ किया गया। सिंह ने आगे भी कार्यवाहियां जारी रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि विभाग अवैध आरा मशीनों के साथ-साथ अवैध रूप से लकड़ी के भंडारण (स्टॉक) पर भी सख्त कार्रवाई करेगा। कार्यवाही के दौरान वन विभाग की टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी सुभाष चंद्र वर्मा, वनपाल हरिकिशन, वनरक्षक सीताराम, राजेंद्र बारोठिया, सुभाष एवं द्रोपती सक्रिय रूप से शामिल रहे।





