May 21, 2026
00_

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2025। क्षेत्र के गांव ऊपनी में रामा श्यामा के दिन गांव में मृत्यु भोज बंद करने व डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्णय ग्रामीणों ने लिया। वहीं एक और गोदारा परिवार में गांव के हर वर्ग के हित में कार्य करते हुए गांव में पशु चिकित्सालय के लिए भूमि दान करने का निर्णय भी लिया है। दिवंगत भूराराम गोदारा के पुत्र बीरबलराम गोदारा ने अपने पिता की स्मृति में जनहित में अपनी काश्त भूमि में से आधा बीघा भूमि गांव में पशुचिकित्सालय के निर्माण के लिए देने की घोषणा की है। बीरबलराम ने बताया कि गांव में पशु चिकित्सालय के लिए भूमि की आवश्यकता है, और इस जरूरत को देखते हुए, ग्रामीण हित में आबादी भूमि के निकट ही स्थित खेत की जमीन में से आधा बीघा देने का निर्णय लिया गया। मौजिज ग्रामीणों ने गोदारा परिवार के इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे सर्वहिताय निर्णय बताते हुए परिवार का आभार जताया। गोदारा ने बताया कि घोषणा के बाद पंचायत में भूमि अधिग्रहण की कागजी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। विदित रहें इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, हरिराम गोदारा, फुसनाथ सिद्ध, आदुनाथ सिद्ध, अखाराम गोदारा, लाधुराम पंडित, हरिराम गोदारा ठेकेदार, डूंगरराम गोदारा, अध्यापक ओमनाथ सिद्ध, धन्नाराम गोदारा, देवीलाल गोदारा, लक्ष्मणराम गोदारा, सुरजाराम गोदारा, अध्यापक पद्माराम गोदारा, मानाराम गोदारा, नंदराम सिद्ध, मांगुनाथ सिद्ध, लिखमाराम, व्याख्याता बालाराम मेघवाल, सुल्तानाराम गोदारा, नंदराम गोदारा, हड़मान सुनार, व्याख्याता ओमाराम गोदारा, सीताराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।