May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ में आज अलसुबह पालिका प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई का विरोध करने भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत मौके पर पहुंचे और प्रशासन को जमकर खरीखोटी सुनाई। सारस्वत ने कहा कि भूमि पालिका की है ही नहीं और पालिका ने कैसे कार्रवाई की ये तानाशाही रवैया प्रशासन का सहन नहीं किया जाएगा। सारस्वत ने कहा कि राजनीतिक दुर्भावना में की गई कार्रवाई का हम सख्त विरोध करते है और ऐसी क्या मुसीबत आन पड़ी थी की पालिका ने प्रशासन के साथ मिल कर ये कदम उठाया और दिन निकलने का इंतजार भी नहीं किया। सारस्वत ने कहा कि सारस्वत समाज के खिलाफ की गई कार्रवाई से समाज के लोग आहत है। सारस्वत ने कहा कि श्रीडूंगरगढ का अधिकाशं भाग अतिक्रमण पर ही बसा है वहां भी कार्रवाई करें यहां पचास सालों से बसे लोगों को उजाड़ने में लगी है। सारस्वत ने कहा कि ये गलत राजनीति परिपाटी क्षेत्र में डाली जा रही है जिसके परिणाम द्वेषता को जन्म देने वाले होंगे। सारस्वत सहित मौके पर जमा भीड़ ने ईओ को कोसा तो ईओ वहां से रवाना हो गए। सारस्वत नागरिकों के साथ उपखंड अधिकारी के कार्यालय पहुंचे और वहां भी नाराजगी जताई। सारस्वत के साथ बड़ी संख्या में नागरिक व भाजपा के कई नेता जमा है।