






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2025। सोमवार सुबह कस्बे के बिग्गाबास से एक युवती अपने घर से कॉलेज जाने का कह कर निकली और देर शाम तक घर लौट कर नहीं आई। युवती के लापता होने पर परिजन बेहाल हो उठे है। परिजनों ने रिश्तेदारों व युवती के मित्रों के यहां जानकारी ली परंतु उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। परेशान परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस से युवती की तलाश करने की गुहार लगाई है। करीब 19 वर्षीय युवती के पिता आकाश ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी सुबह 10 बजे कॉलेज का कहकर घर से निकली और शाम 8 बजे तक लौट कर नहीं आई है। युवती का फोन सुबह से ही स्वीच ऑफ आ रहा है। युवती ने काले रंग की जिंस व लाल रंग का टॉप पहना हुआ है। परिजनों ने क्षेत्रवासियों से भी मदद की गुहार लगाई है। क्षेत्रवासी युवती के बारे में कोई सूचना होने पर या कहीं नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचना देकर परिजनों की मदद करें।




