






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसम्बर 2020। अपने गांव से दवाई लेने के लिए अपने पति के साथ टैक्सी में शेरुणा आने वाली एक 25 वर्षीया दलित विवाहिता को टैक्सी चालक जबरन अपने साथ ले गया एवं बंधक बना कर उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने सोमवार को शेरूणा थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। शेरूणा थानाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पीड़िता अपने पति के साथ गत 19 दिसम्बर को अपने गांव से शेरूणा आ रही थी लेकिन टैक्सी चालक नारसीसर निवासी मालसिंह राजपूत ने उसके पति को धमका कर टैक्सी से नीचे उतार दिया और उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गया और बंधक बना कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने करीब 16 घंटे बाद उसे छोड़ दिया और अब आरोपी फोन कर उसे एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं मामले की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ धर्माराम गिला करेगें।



