






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2025। कस्बे में करीब एक माह पहले मुख्य बाजार में फल सब्जी व रेहड़ी संचालकों पर नगर पालिका द्वारा की गई कार्रवाई का विरोध करने वाले एसएसआई के दो युवा नेता मुकेश ज्याणी व गौरव टाडा को गिरफ्तार बुधवार देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ निकेत पारीक ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ राजकार्य में बाधा पैदा करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। जांच के बाद दोनों युवकों को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरूवार सुबह दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। विदित रहें अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले करीब एक माह पूर्व फल सब्जी और मनिहारी रेहड़ी मजदूर संघर्ष समिति का गठन किया गया। इस दौरान दोनों युवकों ने समिति के साथ बाजार में प्रदर्शन करते हुए पालिका का पुरजोर विरोध किया है। उस दौरान हुई झड़प में दोनों में पालिका कर्मियों से ठेला संचालकों के काटें लेकर पुनः श्रमिकों को लौटा दिए थे। पालिका के कार्मिक रामलाल वाल्मीकि ने तीन नामजद सहित 20-25 के खिलाफ राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया था।



