May 21, 2026
000000000000_

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवबंर 2025। कालूबास के किस्तुरी देवी राठी पशु चिकित्सालय में शनिवार को 12वें स्थापना दिवस पर एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 95 पशुओं ने उपचार का लाभ लिया। यहां 5 पशुओं के ऑपरेशन किए गए। 40 श्वानों को रेबीज़ के टीके लगाए गए व 50 अन्य सामान्य रोगी पशुओं का उपचार किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में चिकित्सालय के भूमि दानदाता व भवन निर्माणकर्ता ओमप्रकाश राठी का साफा, शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। राठी ने 12 वर्ष पूर्व अपनी माता किस्तुरी देवी के नाम से भूमि दान कर भवन बनवाने के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इससे कस्बे में पशु चिकित्सा सेवाओं को विस्तार मिला। राठी ने इस पशु चिकित्सालय के पॉलीक्लीनिक में क्रमोन्नत किए जाने पर अतिरिक्त भूमि, भवन, उपकरण सहित संसाधनों के इंतजाम उनकी ओर से किए जाने की घोषणा की। राठी ने जीव दया गौशाला के नाम से 11 हजार की सहयोग राशि चिकित्सालय को भेंट दी। दानदाता दिलीप कुमार ने कम्प्यूटर व प्रिंटर, सुशील मूंधड़ा ने डेजर्ट कूलर, सरदाराराम बाना द्वारा फर्नीचर की व्यवस्थाएं की गई है। विभाग ने इन सभी दानदाताओं का सम्मान किया। पशुपालन विभाग के डॉ. नरेश सक्सेना, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनू खां, डॉ. सुभाष घारू, डॉ. रूचि पटवा, गजानंद व उदयसिंह बाना मौजूद रहें। विभागीय कार्मिकों ने दानदाताओं का सम्मान किया व पशु चिकित्सालय के सेवाओं के विस्तार के लिए दानदाताओं से सहयोग की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में सहदेव, रामसिंह जाखड़, नीरू, शमा, रविशंकर पांडे, रामनिवास, राजू डेलू, सलीम सक्रिय रहें व अपनी सेवाएं दी। डॉ घारू ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया व डॉ दीनू खां ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास के किस्तूरी देवी राठी पशु चिकित्सालय में समाजसेवी ओमप्रकाश राठी सहित सभी दानदाताओं का साफा, फुलमाला व शॉल से सम्मान किया गया।