May 21, 2026
0000000000000_

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवंबर 2025। क्षेत्र में सेवारत एक आश्रम में एक साल से रह रही एक मानसिक रूप से कमजोर महिला ने सोमवार को फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। बिग्गाबास के वार्ड नबंर 24 में संचालित शिवम मानव कल्याण सेवा संस्थान के कमरे में लगे पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर 40 वर्षीय किरण पत्नी जितेंद्रसिंह निवासी सुडाबास, गोगामेडी, रतनगढ़ ने आत्महत्या कर ली। हैड कांस्टेबल रामस्वरूप अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे व शव को नीचे उतार कर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। रामस्वरूप ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दी गई है व कल सुबह परिजनों के रिपोर्ट देने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।