






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवंबर 2025। शुक्रवार को गांव कल्याणसर नया की श्रीजसनाथजी पीड़ाग्रस्त गौशाला समिति के प्रांगण में भव्य गौकृपा कथा का आयोजन प्रारंभ होगा। आयोजन को लेकर गांव भर में उत्साह का माहौल छाया है। समिति सदस्यों सहित ग्रामीण कथा की व्यापक तैयारियों में जुटे है। बुधवार को सदस्यों ने गौशाला में प्रारंभ हुई तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की और सप्तदिवसीय आयोजन की रूपरेखा तय की। समिति सदस्यों ने बताया कि 7 नवंबर से 13 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक गौकृपा कथा का वाचन साध्वी श्रद्धा गोपाल दीदी करेगी। शुक्रवार सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी जो कथा स्थल पर पहुंच कर पूर्ण होगी। कथा में कल्याणसर नया सहित आस पास के गांवो से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। गौशाला प्रांगण में बुधवार को मालाराम गोदारा, गोपीराम गोदारा, कानाराम गोदारा, हंसराज नाई, सोहनलाल गोदारा, भैराराम नाई, नानकराम, लिछमणराम लखारा, संतोष सोनी, रामरख, हनुमान गोदारा, रामदेव सहित अनेक मौजिज ग्रामीणों ने तैयारियों का जायजा लिया।




