






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 नवम्बर 2025। कल, गुरुवार को तुलसी मेडिकल एण्ड रिसर्च सेण्टर अस्पताल में पेट, आंत व लिवर रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर लगाया जाएगा। शिविर में प्रसिद्ध पेट, आंत व लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल खत्री अपनी सेवाएं देंगे। जो रोगी पेट संबंधित बीमारियां जैसे कब्ज, ए.सी.डी.टी., पेट फूलना, अपच, रक्त की उल्टी, काली लेट्रीन, लेट्रीन में खून आना, पीलिया, भोजन निगलने में परेशानी संबंधी समस्याओं से ग्रसित हैं। वे मरीज इस निःशुल्क शिविर में आकर अपनी जांच करवा सकेंगे। संस्थान के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में सेवा का लाभ लेने के लिए मरीज अग्रीम पंजीकरण सुबह 9 बजे से करवा सकेंगे। संस्थान के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया व मंत्री धर्मचन्द धाड़ेवा ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में पेट संबंधित रोगी काफी संख्या में है इसलिए संस्थान में नियमित रूप से शिविर लगाए जा रहे हैं। जिससे क्षेत्र में लोगों को लाभ मिल सकें।




