May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसम्बर 2020। शुक्रवार 25 दिसम्बर को कस्बे के प्राचीनतम सत्यनारायण मंदिर आड़सर बास में गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर प्रांगण में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक गीता का सामूहिक पाठ किया जाएगा, ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार कर प्रसाद भोग लगाया जाएगा। मंदिर के पुजारी जगदीश शर्मा ने बताया कि मार्गशीर्ष माह की शुक्ल एकादशी को गीता के पाठ करने का विशेष महत्व सनातन धर्म में बताया गया है। उन्होंने कहा कि दर्शन करने आने वाले सभी भक्त कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना करें और पाठ में शामिल होने वाले भक्त भी अनिवार्य रूप से मास्क पहन कर आए। मंदिर में श्रद्धालुओं ने महोत्सव की तैयारियां प्रारम्भ कर दी है।