






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवंबर 2025। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सोमवार को दिनभर पुलिस अलर्ट मोड पर सड़क पर रही और करीब दो दर्जन वाहनों पर कार्रवाइयां की गई। श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक की मौजूदगी में पुलिस ने दिनभर अभियान चलाया। अभियान के तहत क्षमता से अधिक सवारी ले जाने पर विभिन्न विद्यालयों की 7 बाल वाहिनी व 1 मोटरसाइकिल को सीज किया गया। वहीं सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने पर एक वाहन, नो पार्किग में खड़े एक दर्जन वाहनों के चालान भी काटे गए। पारीक ने बताया कि पुलिस प्रशासन आमजन से ट्रेफिक नियमों का पालन करने की अपील करता है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में लगातार अभियान जारी रहेगा जिसके तहत वाहनों व वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाइयां की जाएगी।



