May 21, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवंबर 2025। बुधवार को भैरवाष्टमी है और भैरव भक्तों में उत्साह का माहौल छाया है। क्षेत्र के प्रसिद्ध भैरव मंदिर तोलियासर में बाबा के दरबार की भव्य सजावट की गई है। निज मंदिर फुलों से, पूरा परिसर में गुब्बारों से, पूर मंदिर पर रंग बिरंगी रोशनियों से सजावट की गई है। मंदिर परिसर में कल रात सरदारशहर की प्रसिद्ध मांगीलाल डेरू एंड पार्टी द्वारा परंपरागत भैरव भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। आड़सर बास के भैरव मंदिर और तोलियासर के भैरव मंदिरों में आज रात 12 बजे आतिशबाजी होगी। आड़सर बास के भैरव मंदिर में मंगलवार शाम से बाबा का भव्य श्रृंगार किया जा रहा है। भीखमचंद सेठिया परिवार द्वारा परंपरागत रूप से इस मंदिर में 11 पंडितों द्वारा भैरव अष्टोत्तर पाठ का अनुष्ठान संपन्न करवाया जाएगा। मंदिर की सजावट के साथ बुधवार शाम को दोनों मंदिरों में 51-51 किलो के केक का भोग लगाया जाएगा। वहीं गांव बिग्गा के विश्व रक्षक बाबा भैरव मंदिर में 12 नवंबर 2025, बुधवार को श्रीमहाकाल भैरवाष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। बुधवार सुबह 10.30 बजे महाआरती का आयोजन होगा व उसके पश्चात प्रसाद भोग लगाया जाएगा। दोहपर 12.15 बजे रूद्राभिषेक किया जाएगा। शाम 7 बजे 2100 दीप जलाकर बाबा के अवतरण दिवस की खुशियां मनाई जाएगी। शाम 7.30 बजे 51 किलो के केक का भोग बाबा को लगाया जाएगा व श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं रात 9 बजे जागरण का आयोजन होगा जिसमें बिग्गा के भजन कलाकार मुकसा एण्ड पार्टी व जगदीश भार्गव भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर मंदिर में भैरव अवतरण दिवस की भव्य तैयारियां संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर मंदिर को फुलों, गुब्बारों व रोशनियों से सजाया गया है।