May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवंबर 2025। रास्ता रोकने के विवादों में प्रदेश भर में मारपीट सहित अन्य वारदातों की खबरें सामने आ रही है। रास्ता विवाद श्रीडूंगरगढ़ अंचल में भी गंभीर रूप ले रहें है।
सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव सांवतसर में रास्ता विवाद में एक किसान के साथ मारपीट के आरोप में 9 महिलाओं सहित 16 जनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। सांवतरसर निवासी 36 वर्षीय मांगीलाल पुत्र हनुमानाराम बिश्नोई ने इसी गांव के सहीराम, शंकरलाल, मनीराम पुत्र गोपालाराम, सहीराम के बेटे किसनलाल, इंद्रचंद, विजयपाल, महेंद्र, तथा कविता, प्रियंका पत्नी किसनलाल, बबिता, मनीषा, कांता, राजेश्वरी, धापू, विमला पुत्री सहीराम, भगवती पत्नी सहीराम, व एक लड़का सबसे छोटा सहीराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 18 नवंबर 2025 की सुबह 9.30 बजे उसके खेत का रास्ता रोक लिया। जब परिवादी अपने खेत से ट्रेक्टर लेकर गांव जा रहा था तो आरोपियों ने एकराय होकर उसका रास्ता रोका व मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को दी है।