May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवंबर 2025। मंगलवार को राजस्थान पुलिस विभाग की ओर से पुलिस कॉन्सटेबल लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए दिसंबर के दूसरे सप्ताह में फिजिकल स्टार्ट होंगे। जिसकी ऑफिशियल डेट की जानकारी भी साझा की जाएगी। वहीं फिजिकल बैच की विशेष तैयारी कल गुरूवार सुबह से भारती निकेतन कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी में शुरू की जाएगी। फिजिकल एक्सपर्ट केआर फौजी ने बताया कि कल सुबह 6 बजे से फिजिकल तैयारी का नया गारंटी बैच शुरू किया जाएगा, जिसमें 15 दिन में फिजिकल की पूरी तैयारी करवाई जाएगी। इस गारंटी बैच में फिजिकल पास करवाने के लिए नियमों के तहत पूरी तैयारी करवाते हुए सभी जानकारीयां दी जाएगी। केआर ने बताया कि इसके साथ हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के लिए विशेष डाइट के साथ फिजिकल की पूरी तैयारी का शानदार अवसर दिया जाएगा। डाइट एक्सपर्ट और फिजिकल एक्सपर्ट के साथ अभ्यर्थी तैयारी करेंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 8104531404 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।