May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-11-19 at 19.53.14

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवंबर 2025। किसानों व व्यापारियों के जरूरी खबर श्रीडूंगरगढ़ अनाज मंडी से आई है। मंडी व्यापार मंडल ने गुरूवार को अवकाश की घोषणा की है।

मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू ने बताया कि मंडी में मूंगफली के भाव तेज होने से आवक अत्यधिक हो गई है। मंडी परिसर में माल उठाव नहीं होने के कारण अब और माल की ढेरी के लिए जगह ही नहीं बची है। ऐसे में गुरूवार को मंडी में बोली नहीं लगाई जाएगी। किसान अब अपना माल लेकर शुक्रवार को मंडी आवें। वे गुरूवार को मंडी नहीं आवें। पाठकगण ये खबर पढ़ने के बाद सभी किसानों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे नाहक होने वाली परेशानी से बच सकें और कल मूंगफली बेचने मंडी लेकर नहीं आवें। बता देवें मंडी में पहले से ही दो बोली चलाई जा रही है जिससे किसानों का माल जल्दी खरीद हो सकें।