May 21, 2026
405023750_1662867294205534_1435969781157204920_n

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवम्बर 2025। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी अपने संगठन को मजबूत करते हुए सदस्यता अभियान एवं सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित करेगी। यह निर्णय शनिवार को आयोजित माकपा की तहसील कमेटी बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता किसान नेता गिरधारीलाल जाखड़ ने की एवं तहसील पर्यवेक्षक सीमा जैन ने आगामी 18 एवं 19 दिसम्बर को जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने का आह्वान किया एवं इस प्रशिक्षण में जिले भर के 70 से अधिक गांवों से कार्यकर्ताओं के भाग लेने की बात कही। तहसील पर्यवेक्षक अशोक शर्मा ने SIR मुद्दे पर सरकार द्वारा इस प्रक्रिया का उपयोग अपनी मनमानी लागू करने के लिए करने का आरोप लगाया एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर मजबूती से जुटकर हर वोट को सुरक्षित तरीके से जोड़ें रखने का आह्वान किया। दो मिनिट के मौन से शुरू बैठक में तहसील स्तरीय विस्तृत बैठक आगामी 14 दिसम्बर को आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में अतिथि रूप में मौजूद रहे पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद में बिजली एवं पानी के बिल की अनिवार्यता को पूरी तरह किसान विरोधी बताया एवं सरकार द्वारा इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं होने पर भी जिला प्रशासन द्वारा ऐसे आदेशों को भ्रष्टाचार को छीपाने एवं किसानों को परेशान करने करने की बात कही। महिया ने माकपा द्वारा सरकारी खरीद में ऐसे रोड़े अटकाने का विरोध करने की बात कही। बैठक में तहसील सचिव मुखराम गोदारा, दानाराम प्रजापत, सतुनाथ, हशन, शौकीन, ताहिर, सुभाष जावा, जावेद, आमिर, समीर पावटे, मुकेश ज्याणी, गौरव टाडा, दौलतराम मेघवाल, मालाराम सांसी, मनीष नायक, कैलाश बारूपाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।