May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-11-23 at 07.46.12

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवम्बर 2025। पंचायती राज परिसीमन एवं पुनर्गठन में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 11 ग्राम पंचायते बढाने के बाद कुल 64 ग्राम पंचायतों को दो पंचायत समिति में बांटा गया है। अब श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में श्रीडूंगरगढ़ एंव रिड़ी, दो पंचायत समिति होगी। इन दोनों पंचायत समिति की सीमा रेखा श्रीडूंगरगढ़ तहसील के लगभग बीच से गुजर रही रेलवे पटरियों को माना गया है। रेलवे पटरियों से दक्षिण की सभी पंचायतों को पंचायत समिति रिड़ी में रखा गया है एवं रेलवे पटरियों के उत्तर की सभी पंचायतों को श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में रखा गया है। हालांकि अपवाद के रूप में सूडसर उपतहसील मुख्यालय सहित सूडसर के बास कहे जाने वाले गांवों की पंचायतों को भी रेलवे पटरियों से जुड़ा मानते हुए पंचायत समिति रिड़ी में रखा गया है। वही रेलवे पटरियों के दक्षिण में होने के बाद भी गांव जैसलसर और बिग्गाबास रामसरा को श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में रखा गया है। हालांकि पूर्व में दिए गए इन प्रस्तावों पर कई नेताओं ने विरोध भी जताया था लेकिन विरोध दरकिनार कर अंतिम आदेश के रूप में अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब कहने को तो दोनों पंचायत समिति में 32-32 पंचायतें रखी गई है एवं रेलवे पटरियों को सीमा माना गया है लेकिन इसमे सत्ताधारी शक्ति द्वारा कई राजनैतिक हित साध लिए गए है। आप भी जाने कौन सी पंचायत किस पंचायत समिति में शामिल की गई है।

श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में शामिल होंगी ये पंचायतें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में सेरुना, पूनरासर, जोधासर, हेमासर, बेनिसर, लखासर, समंदसर, मानकरासर, बिंझासर, लोडेरा, गुंसाईसर बड़ा, डेलवा, जालबसर, उदरासर, सुरजनसर, लाखनसर, आडसर, धीरदेसर पुरोहितान, ठुकरियासर, तोलियासर, जैतासर, मोमासर, सत्तासर, लिखमादेसर, कुंतासर, धीरदेसर चोटियान, कितासर भाटियान, कितासर बिदावतान, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, सातलेरा, जैसलसर ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।

रिड़ी में शामिल हुई ये पंचायतें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति रिड़ी में ग्राम पंचायत देराजसर, सूडसर, दुलचासर, गोपालसर, टेऊ, कोटासर, दुसारणा पंडरिकजी, साँवतसर, लिखमीसर उतरादा, लिखमीसर दिखनादा, राजेडू, बापेउ, केउ, जाखासर, जाखासर भोमसिंहवतान, सोनियासर मिठिया, सोनियासर शिवदानसिंह, कूनपालसर, बरजांगसर, बाड़ेला, धनेरू, मिंगसरिया, धर्मास, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर गुंसाइसर, इंदपालसर बड़ा, रिड़ी, उपनी, कल्याणसर पुराना, कल्याणसर नया, बाना, पुंदलसर को शामिल किया गया है।