May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-11-23 at 10.30.24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवंबर 2025। देश भर में ध्वनि प्रदूषण लगातार तय मानकों से अधिक बढ़ रहा है। ऐसे में आजकल विभिन्न स्तरों पर बेवजह हॉर्न बजाने का भी विरोध होने लगा है। अनेक मनोवैज्ञानिक लोगों को अपने व्यवहार में धैर्य लाने और ध्वनि प्रदूषण का हिस्सा नहीं बनने की सलाह भी दे रहें है।

सेरूणा थाना क्षेत्र में एक अस्पताल के पास तेज आवाज में डेक बजा कर मरीजों व मेडिकल कर्मियों के लिए असुविधा खड़ी करने वाले दो जनों को सेरूणा पुलिस ने शनिवार को पकड़ा और दोनों के खिलाफ आरएनसी एक्ट में मामले दर्ज किए है। सेरूणा थाना पुलिस के एएसआई पूर्णमल व हैड कांस्टेबल आवड़दान ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दो कार्रवाइयां की। एएसआई पूर्णमल ने सेरूणा में सरकारी अस्प्ताल के पास ट्रेक्टर पर तेज आवाज में डेक बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने पर लिखमीसर उत्तरादा निवासी सहीराम जाट को पकड़ कर थाने पहुंचाया। वहीं आवड़दान ने इसी स्थान पर लालमदेसर निवासी महावीर प्रसाद जाट को पकड़ा। पुलिस ने दोनों ट्रेक्टर चालकों से तेज आवाज में बजने वाले डेक व स्पीकर जब्त किए।