






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित पूरे जिले में कोरोना का आंकड़ा सिमटता जा रहा है लेकिन क्षेत्र के गांवों में कोरोना के नए मरीज अभी भी मिल रहे है। ऐसे में खतरा टला नहीं है एवं मास्क की अनिवार्यता कोरोना को समाप्त करने के लिए अत्यंत आवश्कय है। गुरूवार को आई रिपोर्ट में जिले में सात नए कोरोना संक्रमित मिले है एवं इनमें से दो श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के है। श्रीडूंगरगढ़ के गांव बाडेला में 58 वर्षीय पुरूष एवं गांव मोमासर में 45 वर्षिया महिला नए कोरोना मरीज के रूप में चिन्हित हुए है।



