May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवंबर 2025। राजस्थान ओबीसी आयोग द्वारा संभाग स्तरीय जनसंवाद एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन बीकानेर ज़िला परिषद में गुरूवार दोपहर 2 से 4.30 बजे तक हुआ। कार्यक्रम में आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड न्यायाधीश मदनलाल भाटी, सदस्य गोपाल कृष्ण, प्रो. राजीव सक्सेना,  मोहन मोरवाल, पवन मंडाविया तथा सचिव अशोक कुमार जैन मौजूद रहें।

कार्यक्रम में सिद्ध समाज विकास संस्थान के अध्यक्ष कुंभाराम सिद्ध की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल ने आयोग अध्यक्ष से मुलाकात कर समाज की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। सिद्ध ने उन्हें ज्ञापन सौंप कर केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में सम्मिलित करवाने की मांग की। सिद्ध ने बताया कि सिद्ध जाति सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक व राजनीतिक रूप से अति पिछड़ी जाति है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में सबसे पिछड़ी जाति मानी गई है तथा वर्मा आयोग ने अपनी रिपोर्ट 2001 में दिए सुझाव में ओबीसी आरक्षण के तीन वर्ग बनाए जिसमें सी वर्ग के अत्यधिक पिछड़ा वर्ग में सिद्ध जाति को रखा था। सिद्ध ने बताया कि ये राजस्थान के केवल 7 जिलों में निवास करती है और जनसंख्या करीब 1.50 लाख है। ऐसे में सिद्ध जाति को सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक व राजनीतिक रूप से न्याय दिया जाना चाहिए। इस हेतु सिद्ध जाति को राजस्थान राज्य की केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करवाया जाए। अध्यक्ष ने पर्याप्त अध्ययन कर इस पर कार्य करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान रिटायर्ड एएसपी गणेशनाथ, पंचायत समिति सदस्य भींयानाथ प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिद्ध समाज का प्रतिनिधि मंडल मिलने पहुंचा ओबीसी आयोग से, मांगा आरक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुंभनाथ सिद्ध ने आयोग अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप कर सिद्ध समाज की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी।