May 20, 2026
evee

रोज लग रहें लंबे जाम, आमजन है परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इन दिनों कृषि मंडी परिसर में भारी भीड़ का माहौल है और मंडी के सामने बीदासर रोड पर दिन में कई बार डेढ़ दो घंटे का जाम भी लगा रहता है। इससे लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीदासर रोड का फाटक बार बार बंद होने और मूंगफली से भरी पिकअप की गाड़ियों के कारण ये जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां रेलवे स्टेशन की सवारियों सहित बीदासर, सुजानगढ़ के यात्री सहित आमजन परेशान हो रहा है। प्रतिदिन लोग प्रशासन से जाम से निपटने के लिए उचित कदम उठाने की मांग कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीदासर रोड पर प्रतिदिन लग रहा लंबा जाम, रेलवे स्टेशन की सवारियों सहित यात्री हो रहें परेशान।

सेरूणा थानाधिकारी का किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थानाधिकारी संध्या विश्नोई का गुरूवार को गांव के जागरूक ग्रामीणों ने स्वागत किया। सीताराम गोदारा ने शॉल व ईसरनाथ सिद्ध ने फुलों का गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान थानाधिकारी संध्या विश्नोई ने सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ रहें अपराधों के प्रति जागरूक रहने व अपराधों की, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थानाधिकारी संध्या विश्नेाई का किया स्वागत।

उदरासर व लिखमादेसर में बच्चों को बैग व स्टेशनरी वितरण होगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान के 42 मूल निवासी और सूरत प्रवासियों के सहयोग से संचालित हेल्पिंग हैंड्स संस्था द्वारा क्षेत्र के गांव उदरासर व लिखमादेसर के राउमावि में कक्षा 1 से 12वीं तक के अनेक विद्यार्थियों को बैग व स्टेशनरी का सामान भेंट दिया जाएगा। ये संस्था 2011 से शिक्षा, समाज व सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। गांव लिखमादेसर के निवासी तेजकरण धाड़ेवा के प्रयासों से यह कार्य संपन्न होगा। संस्था द्वारा अंचल में स्कूली बच्चों को बैग व सहायक सामग्री उपलब्ध हो, ऐसा प्रयास करते हुए शुक्रवार को एक साथ सात स्थानों पर सामग्री वितरण की जाएगी। उदरासर के वैद्य मघाराम राउमावि के प्राचार्य भूपेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर सवा बारह बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम गजानंद व मांगीलाल पंचारिया के विशेष सहयोग से होगा व शाला स्टाफ, मौजिज ग्रामीण इसमें शामिल होंगे। राउमावि लिखमादेसर के प्राचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे उत्सव प्रभारी भगवती पारीक के संचालन में कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें अनेक मौजिज ग्रामीण व जसनाथी युवक मंडल के सदस्य, अभिभावकगण शामिल होंगे।

हजारों रूपए सहित जरूरी दस्तावेज रखा पर्स गिरा, लौटाने की अपील की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाई स्कूल रोड पर स्थित काला मतवाला से तेरापंथ भवन के बीच गुरूवार को सौरभ शर्मा का पर्स कहीं गिर गया है। युवक ने मदद की अपील करते हुए पर्स किसी को मिले तो लौटाने का आग्रह किया है। सौरभ ने बताया कि पर्स में उसके जरूरी दस्तावेज है जिनमें गाड़ी की आरसी, लाइसेंस शामिल है। वहीं पर्स में कुछ हजार रूपए भी है। किसी को पर्स मिले तो वे सौरभ से 96641 30429 पर संपर्क कर लौटा कर ईमानदारी का परिचय देवें।