






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवंबर 2025। हाइवे पर एक ट्रक चालक ने भेड़ों के झुंड को कुचल दिया जिससे एक दर्जन से अधिक भेड़ो की मौत हो गई है।
नौरंगदेसर स्टैंड के निकट हुई घटना में मौके पर सड़क पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया है। हाइवे पेट्रोलिंग टीम बीकानेर मौके पर पहुंच गई है और नापासर पुलिस को सूचना दी गई है। सड़क पर चारों और खून बिखर गया है और मांस के लोथड़े बिखरे नजर आ रहें है। बीकानेर से लौट रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठक मदन सोनी बाना ने बताया कि भेड़ों को कुचल कर ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। भेड़ मालिक व्यथित है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए है।





