May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवंबर 2025। पंचायत समिति परिसर में कल वयोश्री व एडीप योजना के तहत जीवन सहायक उपकरण देने हेतु उनका चिह्नीकरण शिविर कल आयोजित होगा। इस शिविर में बुजुर्गों का चयन होगा जिन्हें सुनने की मशीन, चश्मा, छङी, कृत्रिम दांत, व्हील चेयर, स्मार्ट फोन, कृत्रिम हाथ पैर इत्यादि सहायक उपकरण की जरूरत है। विभाग के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार मांडिया ने बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा जिले में वृद्ध जनों का जीवन सुगमतापूर्वक व्यतीत करने हेतु उन्हें सहायता के लिए राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को तथा एडिप योजना के तहत 40 या 40 से अधिक प्रतिशत वाले दिव्यांग जनों को जीवन सहायक उपकरणों का वितरण किया जाना है। श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में वृद्धजन एवं विशेष योग्यजन के चिह्नीकरण किए जाने हेतु शिविर का आयोजन कल किया जा रहा है। शिविर पंचायत समिति परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इसके लिए वरिष्ठ नागरिकों की उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक हो पात्र होंगे। उन्हें आधार कार्ड व पेंशन PPO या BPL प्रमाण पत्र या आय प्रमाण पत्र लेकर उपस्थित होना है। वहीं दिव्यांग जनों के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पेंशन पीपीओ या BPL प्रमाण पत्र या आय प्रमाण पत्र (अधिकतम वार्षिक आय 270000/-) लेकर उपस्थित होना है। ये खबर सभी पाठक जरूरतमंद बुजुर्गों व दिव्यांग जनो तक जरूर पहुंचाए जिससे वे शिविर का लाभ ले सकें।