






सेवानिवृत्त हुए सलीम मोहम्मद को भावभीनी विदाई दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को कृषि उपज मंडी सचिव सलीम मोहम्मद अपनी 38 वर्ष की सरकारी सेवाओं के पश्चात सेवा निवृत हुए। इस दौरान व्यापार मंडल व कार्मिकों ने एक समारोह का आयोजन किया व सलीम मोहम्मद को भाव भरी विदाई दी। कार्यक्रम में कृषि मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, सचिव सुरेंद्र कुमार बांगड़वा, मंडी कर्मचारी राजपाल सिंह, मानत अली, विजयपाल खिलेरी, गोपाल सिंह, किशन राजपूत, सहित व्यापारी भगवान महिया, रामचंद्र गिला, किशन भादू, गणेशराम जाखड़, नौरंगनाथ सिद्ध, ताराचंद जाखड़, लालचंद सिद्ध, रामदयाल बाना, विजय, महेंद्र जाट सहित अनेक व्यापारियों उन्हें साफा पहना कर फुलमालाएं पहनाई। सभी ने उन्हें उपहार देकर सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी। सलीम मोहम्मद ने सभी का आभार जताया।

राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को दी नशा मुक्त रहने की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार को नई किरण नशा मुक्ति अभियान व भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र के अंतर्गत विभिन्न आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम के दौरान मेहंदी प्रतियोगिता, व्याख्यान व कानूनी जानकारी देने संबंधी आयोजन संपन्न किए गए। मेहंदी प्रतियोगिता में अनेक छात्र छात्राओं ने भाग लिया। स्टाफ के अमित तंवर ने नशे के खिलाफ समाज में जन जागरूकता लाने और भविष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया। इस दौरान राजस्थान महिला नीति 2021 के तहत दहेज निषेध, महिला के संपत्ति के अधिकार पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी भी दी गई। निशा सोडा ने विचार व्यक्त किए और प्राचार्य महावीर नाथ ने इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी शामिल हुए।

ताकि फैले शिक्षा का उजाला, बच्चों के दिए बस्ते व लेखन सामग्री।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेल्पिंग हैंड्स, सूरत के सहयोग से शुक्रवार को लिखमादेसर के राउमावि व दो प्राथमिक विद्यालयों के जरूरतमंद कुल 328 विद्यार्थियों को बस्ते व लेखन सामग्री का वितरण किया गया। ये संस्था सूरत में व्यापार क्षेत्र से जुड़े राजस्थान के 46 मूल निवासियों द्वारा संचालित है। गुजरात के बाद राजस्थान में अपनी सेवाओं की शुरूआत संस्था ने लिखमादेसर से की है। प्राचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा ने इस कार्य के प्रेरक रहें संगठन सदस्य तेजकरण धाड़ेवा का आभार जताया। वर्मा ने संस्था के संरक्षक मनोज जाजू व अध्यक्ष दिनेश चांडक का भी आभार जताया। विद्यालय उत्सव प्रभारी भगवती ने बताया कि सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सभी बच्चों को बस्ता, चार-चार रजिस्टर, पैन-पेन्सिल व अन्य लेखन सहयोगी सामग्री वितरित की गयी। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय प्रभारी धनेश सैनी व उर्मिला चौधरी, ग्रामीण मदन मेघवाल, देवाराम ज्याणी, ओमनाथ सिद्ध, गोविन्द तिवारी, नोरतन जोशी, जसनाथी नवयुवक मंडल से बनवारी लाल पारीक सहित छात्र-छात्राएं व शिक्षकगण मौजूद रहें।




