






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवंबर 2025। 30 नवंबर की सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक सिंधी पार्क में राजीव भाई दीक्षित की स्मृति में योग व आयुर्वेद शिविर का आयोजन किया जाएगा। महान विचारक राजीव दीक्षित की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धाजंलि देने के साथ प्रारंभ होने वाले शिविर में स्वदेशी अपनाने की प्रेरणा, योग व आयुर्वेद का जीवन में महत्व बताया जाएगा। शिविर में नियमित किए जाने वाले योग आसनों का अभ्यास करवाया जाएगा। वहीं सर्दियों में अतिउपयोगी आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया जाएगा।
शिविर आयोजक युवा टोली में शामिल योग शिक्षक किशन शर्मा, बलराम बेनीवाल, अन्नाराम सारण, माधव मित्तल, कालूराम मंडा शिविर की तैयारियां में जुटे है। किशन शर्मा ने बताया कि राजीव दीक्षित के विचारों से प्रभावित होकर उनकी विचार धारा का समाज में प्रचार प्रसार करने के लिए ये प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न छात्रावासों व संस्थाओं के नागरिक शिविर में शामिल होंगे। आयोजकों ने सभी नागरिकों से शिविर का लाभ लेने का आह्वान किया है।



