May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-11-28 at 19.46.19

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवंबर 2025। एक लापता युवक की तलाश में परेशान परिजनों ने क्षेत्रवासियों से मदद की अपील की है। निकटवर्ती गांव राजलदेसर निवासी नागरमल पुत्र कालूराम मेघवाल गत 23 नवंबर से लापता है। नागरमल के परिजन बुरी तरह से परेशान है और चारों ओर उनकी तलाश कर रहें है। परिजनों ने बताया कि नागरमल को बीते कल श्रीडूंगरगढ़ में देखें जाने की सूचना मिली है। क्षेत्र के किसी नागरिक को युवक के बारे में कोई जानकारी हो या इसे कहीं देखा हो तो वे 9929481035 पर तुरंत सूचना जरूर देवें।