






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवंबर 2025। बीते दिनों जयपुर में शराब के नशे में एक ट्रक चालक ने आमजन को कुचल दिया और उसके बाद प्रदेश भर में पुलिस सक्रिय है। पुलिस द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाइयां की जा रही है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस लगातार सक्रिय है। बीती रात हाइवे पर सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक के सुपरविजन में श्रीडूंगरगढ़ सीआई जितेंद्र कुमार, एएसआई राजकुमार, हेडकांस्टेबल बलवीर काजला की टीम ने विशेष नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस ने 7 वाहन चालकों को शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए गिरफ्तार किया गया और सातों के सात वाहन सीज किए।
ट्रक चालक ने नशे में फैलाया आतंक, कड़ी मशक्कत से पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्रवाई के दौरान सूचना मिली कि एक ट्रक चालक हाइवे पर लहराता हुआ जा रहा है। पीछा करते हुए पुलिस दल ने उसे हेमासर के पास रुकने का इशारा किया। लेकिन शराब के नशे में धुत ट्रक चालक अपना ट्रक लहराते हुए भगा ले गया। जिसे लखासर टोल प्लाजा पर हेड कांस्टेबल बलवीर सहित पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी कर रुकवाया गया। ट्रक चालक 25 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी किशनपुरा, राजगढ़ ने अधिक मात्रा में शराब पी रखी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया गया व ट्रक को सीज कर दिया।
कुल सात को पकड़ा, सात वाहन किए सीज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस दल ने राकेश के अलावा मनोज, गुलाबसिंह, आमिर, मुकेश, लालचंद व राजूराम को भी शराब के नशे में वाहन दौड़ते हुए पकड़ा और गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके वाहन सीज किए और इनके खिलाफ मामले दर्ज किए।




