May 20, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में वर्मा परिवार ने दहेज मुक्त विवाह कर वर्मा समाज में मिसाल पेश की। आड़सर बास निवासी रमेश वर्मा के पुत्र विशाल का विवाह चंदनमल गाधा के साथ संपन्न हुआ। वर पक्ष ने वधू को लक्ष्मी मानकर विवाह संपन्न करवाया और दहेज को सिरे से नकार दिया। वर पक्ष ने विधि विधान से विवाह संपन्न करवाया और समठूणी में एक रूपया व नारियल लेकर वधू का आभार जताते हुए वधू को विदा करवाया। वधू पक्ष ने वर्मा परिवार के विचारों का सम्मान करते हुए उनकी सराहना की।