May 20, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसंबर 2025। क्षेत्र के युवा व नवाचारी किसान रामलक्ष्मण चोटिया का भारत के प्रतिष्ठित किसान सम्मान के लिए चयन हुआ है।
नई दिल्ली में 7 से 9 दिसंबर तक आईसीएआर ग्राउंड फूसा में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेले में गांव धीरदेसर चोटियान के युवा रामलक्ष्मण चोटिया को “मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड-2025” से सम्मानित किया जाएगा। चोटिया के ऑर्गेनिक खेती, वर्षा जल तकनीक और ग्रीन हाउस इनोवेशन मॉडल को राष्ट्रीय मंच पर बड़ी पहचान मिली है। राष्ट्रीय स्तर की जूरी ने उन्हें आधुनिक खेती, वर्षा जल संरक्षण तकनीक, ऑर्गेनिक मॉडल और ग्रीन हाउस इनोवेशन के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण इनोवेशन और योगदान के लिए चयन किया है। बता देवें केवीके, कृषि विभाग, आत्मा और कृषि विश्वविद्यालय से अनेक बार सम्मानित हो चुके है। चोटिया ने इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि वे लगातार प्रयास कर रहें है कि किसानों की लागत कम व आय अधिक हो। जिससे क्षेत्र के किसान समृद्धशाली हो और किसानी प्रगतिशील हो।
बरसात के पानी से खेती के मॉडल ने बटोरी खूब सुर्खियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान के रेगीस्तानी इलाके में बरसात की बूंद बूंद पानी सहजने व उसे उपयोग की परंपरा को रामलक्ष्मण ने खेती में बड़े पैमाने पर प्रयोग व उपयोग किया। उन्होंने खेत में ऐसा रूफ-टॉप एवं ग्राउंड वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार किया है, जिसके माध्यम से बारिश के पानी का 100% संग्रह, ड्रिप से अत्यधिक कुशल सिंचाई, ग्रीन हाउस में नियंत्रित उत्पादन, कम पानी और कम लागत में अधिक उत्पादन को सार्थक किया। उनके मॉडल ने देश भर में सुर्खियां बटोरी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा नवाचारी किसान रामलक्ष्मण चोटिया ने गत दिनों लाखों रूपए के खीरे का उत्पादन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरसात की एक एक बूंद को एकत्र करने व ग्रीन पॉली हाऊस में कर रहें खेती।