May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-12-10 at 22.25.42

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसंबर 2025। बुधवार को विधायक ताराचंद सारस्वत ने विधायक सेवा केंद्र में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई के दौरान पहुंचे ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, राजस्व, सड़क, चिकित्सा, सामाजिक सुरक्षा योजना, कृषि संबंधी मुद्दों सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर अपनी समस्याएं रखी। विधायक सारस्वत ने गांव ऊपनी, गुंसाईसर बड़ा, लोढेरा, बरजांगसर, डेलवा, मोमासर, आडसर, उदरासर, जाखासर सहित श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के नागरिकों की समस्याएं सुनी और कुछ समस्याओं के समाधान करवाए और कुछ समस्याओं के लिए संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए त्वरित समाधान की बात कही। इस मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने का निरंतर प्रयास किए जा रहें है। जनसुनवाई में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी निभाई।