






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसंबर 2025। विश्व हिंदू परिषद द्वारा आगामी 16 दिसंबर 2025, मंगलवार को रक्तदान महाशिविर का आयोजन होगा। आड़सर बास के माहेश्वरी भवन में आयोजन की तैयारियां की जारी है। मंगलवार सुबह 9 बजे भारत माता के पूजन से शिविर प्रारंभ होगा जिसमें अलग अलग रक्त संग्रहण टीमों द्वारा शाम 5 बजे तक रक्त संग्रहण किया जाएगा। संगठन के सदस्य, बजरंग दल, मातृ शक्ति व दुर्गावाहिनी के दल रक्तदान की अपील करते हुए प्रचार प्रसार में जुटे है। संगठन के सभी सदस्यों में उत्साह का माहौल है। करीब एक दर्जन प्रचार टोलियां बनाई गई है, जो विभिन्न गांवो, ढाणियों व नगर की गली गली में घूम कर पीड़ित मानवता की सेवार्थ रक्तदान करने की अपील कर रही है। सदस्यों ने सरकारी कार्यालयों व ग्राम पंचायत भवनों, मुख्य बाजार, सहित विभिन्न स्थानों पर रक्तदान पोस्टर लगाए है।




