May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसम्बर 2020। आगामी पालिका चुनावों के लिए शहर भाजपा में घमासान शुरू होता दिख रहा है।श्रीडूंगरगढ़ भाजपा में आगामी सोमवार को टवीस्ट देखने को मिल सकता है जब केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल नेशनल हाईवे पर स्थित गोस्वामी मैरीज गार्डन में कार्यकर्ताओं की बैठक लेगें। भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद गिरी गुंसाई ने बताया कि बैठक में कार्यकर्ताओं के मन की बात सुनी जाएगी एवं आगामी पालिका चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होगी।