May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-12-14 at 10.57.11

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2025। जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।

श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव मिंगसरिया निवासी 24 वर्षीय रामप्रताप नायक ने इसी गांव के त्रिलोकाराम व सोहनराम के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 11 दिसंबर शाम करीब 4 बजे दोनों आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां निकाली और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक के सुपुर्द कर दी है।