May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-12-14 at 12.34.04

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के पास पिछले 40 वर्षों से अपना आश्रम बना कर रह रहे एक साधु की मौत शनिवार रात को हो गई। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैडकांस्टेबल रामस्वरूप ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर शव मिलने की सूचना कंट्रोल रूम बीकानेर पर दी गई थी एवं मौके पर पहुंचें तो वहां मूलत: उत्तर प्रदेश का निवासी 70 वर्षीय नारायण मृत अवस्था में मिला। प्रथम द़ृष्टया मृत्यू प्राकृतिक लग रही है एवं मृतक नारायण यहां धार्मिक क्रियांए करता था। मृतक का आधार कार्ड भी श्रीडूंगरगढ़ का ही बना हुआ है एवं उसके वारिसान का पता लगाया जा रहा है। मृतक विकलांग भी था एवं डोरे-जंतर भी किया करता था। शव को श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी में रखवा कर परिजनों की तलाश की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपने आश्रम में पड़ा मृतक बाबा नारायण का शव, प्राकृतिक मौत का अंदेशा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर पडौसियों से जानकारियां जुटाती पुलिस।