May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-12-14 at 18.27.54

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2025। गौ-सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौशाला संचालकों की तहसील स्तरीय पहली बैठक गोपाल गौशाला श्रीडूंगरगढ़ में रविवार को संपन्न हुई। बैठक नंदी पूजन से प्रारंभ की गई व तहसील प्रभारी अगरसिंह कोटासर ने संचालन करते हुए सभी से अभियान को गति देने का संकल्प करने की बात कही। गौशाला मंत्री जगदीश स्वामी ने सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया व गौसेवा में समय, श्रम व सेवा देने का आह्वान किया। अगरसिंह ने बताया कि उपखंड क्षेत्र में करीब 65 गौशालाओं का संचालन हो रहा है। सभी गौशाला समितियों को अभियान के प्रचार प्रसार के लिए पैंपलेट वितरण करने का दायित्व दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान को गति देने के लिए क्षेत्र में विभिन्न गांवो के समूह बनाकर सात टीमों का गठन किया गया। श्रीडूंगरगढ़ शहरी क्षेत्र की समस्त गौशालाओं के लिए संयोजक का दायित्व जगदीश स्वामी को दिया गया है। गांव दुलचासर, देराजसर, सांवतसर, सूडसर, कोटासर, दुसारणा, बेनीसर व भोजास के लिए संयोजक रामचंद्र भादू व सहसंयोजक रेवंतसिंह को नियुक्त किया गया। वहीं गांव बापेऊ, कल्याणसर नया, राजेडू, कल्याणसर पुराना, सोनियासर, लिखमीसर, ऊपनी, बाना, रीड़ी, पुदंलसर के लिए संयोजक मालाराम शर्मा व सहसंयोजक भैराराम नाई को दायित्व दिया गया। बिग्गाबास रामसरा, सातलेरा, जैसलसर, कुंतासर, बिग्गा, धीरदेसर चोटियान, कितासर, मोमासर, लिखमादेसर के लिए संयोजक रूपाराम व सहसंयोजक हड़मानाराम को बनाया गया। गांव जैतासर, तोलियासर, ठुकरियासर, धीरदेसर, आड़सर, लालासर, सत्तासर, लाखनसर के लिए संयोजक नारायणसिंह व सहसंयोजक राजाराम राजपुरोहित को बनाया गया। गुसाईंसर बड़ा, पूनरासर, डेलवां, सेरूणा, झंझेऊ, लखासर, जोधासर व हेमासर के लिए संयोजक सत्यनारायण स्वामी को दायित्व दिया गया है। गांव धनेरू, बाडेला, कुनपालसर, बरजांगसर, सोनियासर, नोसरिया, मिंगसरिया, इंदपालसर सांखलान के लिए संयोजक बाबूलाल को बनाया गया।
वहीं अभियान में मॉनिटरिंग टीम बनाई गई जो कार्य की देखरेख करेगी। टीम में जगदीश स्वामी, मालाराम शर्मा, शिवरतन सोमाणी, कमल किशोर सोमाणी, सत्यनारायण स्वामी, पेमाराम गोदारा, शूरवीर मोदी, कोडाराम भादू, मास्टर जगदीश प्रसाद स्वामी, सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में राम सोमाणी को जिम्मेदारी दी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौ-सम्मान अभियान की पहली बैठक रविवार को गोपाल गौशाला श्रीडूंगरगढ़ में संपन्न हुई, शामिल हुए गौशाला संचालक व अनेक गौसेवक।