May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ 15 दिसंबर 2025। सोमवार सुबह क्षेत्र में बिजली विभाग काम करो के नारे गूंजे और किसानों ने समय पर सुनवाई नहीं करने का विरोध जताया। क्षेत्र के गांव ऊपनी की रोही में सोमवार सुबह फाल्ट निकालने पहुंचे दल को किसानों ने जमकर आक्रोश जताया। ऊपनी के किसान नेता रत्तीराम गोदारा ने बताया कि ऊपनी जीएसएस के छींपाटोकी फीडर से तार टूटे तीन दिन हो गए। बिजाई का समय होने के कारण किसान लगातार तीन दिन से विभाग में स्थानीय अधिकारियों से लेकर जोधपुर तक संपर्क कर समस्या के निस्तारण की मांग की। रविवार शाम किसानों ने कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई तो सोमवार सुबह रोही में ठेकाकर्मी तार जोड़ने पहुंचे। इस पर नाराज किसानों ने जमकर आक्रोश जताया। किसान खेताराम, हड़मानाराम, बीरबलनाथ, ज्ञानाराम, अखाराम, भंवरलाल, लक्ष्मीनारायण, सीताराम जाट, श्रवणनाथ ने नाराजगी जताई। किसानों ने कहा कि फसल मुरझाने लगी जिससे किसानों का गुस्सा परवान पर था। वहीं किसानों ने जान माल के नुकसान की संभावना बताते हुए टूटा हुआ तार भी स्वयं ही बांधा। किसानों ने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। गोदारा ने आरोप लगाते हुए बताया कि विभागीय अधिकारी समय पर सुनवाई नहीं करते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी में किसानों ने जताया विरोध।

दुलचासर रोही में बदले 6 जर्जर पोल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर रोही के बासी महियान फीडर के दस जर्जर पोल में छह पोल बिजली विभाग ने रविवार को बदल दिए। इस संबंध में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने करंट से उतर रहा करंट के साथ प्रभावी ढंग से समस्या का प्रकाशन किया। विभागीय अधिकारी सुशील छींपा ने बताया कि छह पोल बदल दिए गए है व अन्य तीन चार पोल फसल निकलने के बाद बदले जाएंगे क्योंकि किसानों ने बुवाई कर ली है। किसान कालूराम महिया सहित यहां किसानो ने बिजली कर्मियों की टीम का आभार भी जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर की रोही में बदले 6 जर्जर पोल।

सेरूणा के किसानों ने जर्जर पोल बदलने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा सैकंड जीएसएस के खेताराम फीडर में करीब एक दर्जन पोल जर्जर है। किसानों ने बताया कि पूर्व में छह पोल बदले गए परंतु अभी भी लाइन के एक दर्जन पोल बिल्कुल जर्जर हो चुके है। जिससे दुर्घटना की आशंका भी मंडरा रही है। किसान राम गोदारा, ईमरताराम साईं, मदनलाल खाती, अमरचंद के खेत में खड़े जर्जर पोल बदलने की मांग इन किसानों ने की है। राम गोदारा ने बताया कि लगातार विभाग से इन जर्जर पोलों को बदलने की मांग की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शेरुणा के किसानों ने की जर्जर पोल बदलने की मांग।