May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज ठंडी हवा की चपेट में है और इस साल के अंतिम रविवार की छुट्टी में ये शीत लहर नागरिकों के घूमने के कार्यक्रम को बदलने का कार्य करेगी। कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों में नागरिक आज कड़ाके की ठंड का सामना कर रहें है। बता देवें मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से सर्दी में इजाफा होगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। उत्तर पश्चिमी भारत के क्षेत्रों में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर जयपुर समेत प्रदेशभर में आज रविवार से पूरी तरह से प्रभावी हो गया है। हालांकि इस बदलाव से प्रदेश में बारिश होने की संभावना काफी कम है, लेकिन 28 दिसंबर से एक बार पुन: हिमाचल की ओर से आने वाली उत्तरी हवाओं का प्रभाव शुरू हो गया है। क्षेत्र में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट जारी है। सोमवार से राज्य के उत्तरी भागों बीकानेर और जयपुर संभाग के जिलों में शीतलहर के प्रकोप बढ़ने की संभावना है।